Ladli Behna Yojana Payment
Ladli Behna Yojana Payment : मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं के खातों में ₹1500 प्रति माह जमा किए जाएंगे। यह फैसला हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
लाडली बहना योजना के लिए कौन हैं पात्र?
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इन शर्तों को पूरा करती हैं
- महिला आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय होना चाहिए।
कैसे मिलेगें ₹1500 खातें में?
सरकार इस राशि को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। इसके लिए पात्र महिलाओं को आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है:
- अपने नजदीकी पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- आधार ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
कब शुरू होगा भुगतान?
सरकार ने घोषणा की है कि नई राशि का भुगतान अगले महीने से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में ₹1250 की राशि दी जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹1500 कर दिया गया है।
SC/ST/OBC Scholarship के आवेदन शुरू: इन छात्रों को मिलेंगे ₹48,000, जानें पूरी प्रक्रिया
अगर आप भी इस योजना का हिस्सा हैं, तो अपने खाते की जांच करें और इस बढ़ी हुई राशि का लाभ उठाएं! अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट :- यहां क्लिक करें