मकर संक्रांति का त्योहार हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार सरकारी आदेशों के अनुसार, कई राज्यों में इस खास अवसर पर 4 से 5 दिनों तक का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह खबर सुनते ही लोग अपनी छुट्टियों की योजना बनाने में जुट गए हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके राज्य में कितनी छुट्टियां घोषित की गई हैं, तो यह लेख अंत तक पढ़ें।
क्यों खास है मकर संक्रांति?
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ जुड़ा हुआ है। इसे उत्तर भारत में तिल-गुड़ खाने और दान-पुण्य करने का पर्व माना जाता है, जबकि दक्षिण भारत में इसे ‘पोंगल’ के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

राज्य वाइज छुट्टियों की लिस्ट
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार राज्यों में मकर संक्रांति की छुट्टी 14 जनवरी से 16 जनवरी तक होगी और राजस्थान और बिहार में 4 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। गुजरात, महाराष्ट्र में मकर संक्रांति को ‘उत्तरायण’ के रूप में मनाया जाता है। यहां 5 दिनों का अवकाश है। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में ‘पोंगल’ के चलते 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 3 दिन का अवकाश घोषित है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 2 से 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
मकर संक्रांति 2025 : अपने प्रियजनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं, जो दिल को छू जाएंगी
इस मकर संक्रांति पर छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाइए। अपने राज्य के अवकाश की तारीखों को ध्यान में रखते हुए त्योहार की तैयारियां शुरू कर दीजिए। त्योहार का यह मौका न केवल परंपराओं को जीने का है, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने का भी है।