makar sankranti holiday 2025 : अगर आप मकर संक्रांति पर घूमने या परिवार के साथ समय बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मकर संक्रांति के मौके पर कई राज्यों में 4 से 5 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह त्योहार न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि इसे भारत के कई हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
किन राज्यों में मिलेगी छुट्टी?
भारत के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति को अलग-अलग नामों और तरीकों से मनाया जाता है। इस कारण कई राज्यों ने पब्लिक अवकाश घोषित किया है। आइए देखते हैं राज्यवार छुट्टियों की लिस्ट
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश 4 दिन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा, और लोग पतंगबाजी और दान-पुण्य में व्यस्त रहेंगे। उत्तरायण पर्व की वजह से गुजरात में भी 14 और 15 जनवरी को पूरी छुट्टी रहेगी। तमिलनाडु में पोंगल उत्सव के चलते 4 दिन का सरकारी अवकाश घोषित है। राजस्थान में 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी रहेगी, लेकिन सरकारी विभागों में 1-2 दिन की छूट मिल सकती है।
सिर्फ ₹50,000 सालाना निवेश से बनाएं ₹13,56,070 का फंड! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम ने मचाई धूम
मकर संक्रांति का महत्व
मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, और पतंगबाजी का विशेष महत्व है। भारत के दक्षिण में इसे पोंगल, असम में बिहू और पंजाब में लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है। 4-5 दिन की छुट्टी को देखते हुए यह समय यात्रा या परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए बेहतरीन है। लोग इस दौरान धार्मिक स्थानों पर जाते हैं या अपने प्रियजनों के साथ समय बिताते हैं।