WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

November Govt Jobs 2024 : नवंबर में 40,000 + पदों पर बड़ी भर्तीयों का विज्ञापन जारी, सुनहरा मौका

November Govt Jobs 2024


November Govt Jobs 2024 : क्या आप भी सरकारी नौकरी पाने की तलाश में है यदि हाँ तो नवंबर का महीना आपके लिए बड़ी नौकरियां का पिटारा लेकर आया है आपके लिए जानना बेहद ही जरूरी है कि नवंबर महीने में कौन-कौनसी सरकारी नौकरियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ है और आप कौनसी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं चलिए नवंबर महीने की टॉप सरकारी नौकरियों की जानकारी के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको November Top Govt Jobs के बारें में जानकारी प्रदान करने वाले हैं यदि आप जानना चाहते हैं कि नवंबर महीने में कौनसी बड़ी नौकरियों का विज्ञापन जारी हुआ है तो चलिए एक-एक करके सभी भर्तियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

November Govt Jobs 2024

सरकारी बैंक भर्ती 2024


सरकारी बैंक भर्ती का इंतजार करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही शानदार खुशखबरी देखने को मिली है हाल ही में यूनियन बैंक आफ इंडिया की ओर से लगभग 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2024 तय की गई है बैंक में ऑफिसर लेवल की नौकरी तलाश कर रहे सभी युवा यूनियन बैंक की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

मेट्रो रेल जॉब वेकेंसी 2024


यदि आप दिल्ली मेट्रो में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सुपरवाइजर, जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आप दिल्ली मेट्रो की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC New Vacancy 2024


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से हेल्थ वर्कर के लगभग 5000 + पदों भर्ती करवाई जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं अधिक जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं

प्रवक्ता भर्ती 2024


यह भर्ती उत्तराखंड के युवाओं के लिए निकाली गई है जिसमें 600 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती करवाई जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2024 रखी गई है इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले अपना आवेदन जमा करवा दें।

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024


उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में बहुत ही शानदार भर्ती निकली है यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में करवाई जाएगी इसके आवेदन फॉर्म शुरू है 12वीं पास महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं आवेदन की पश्चात महिलाओं को अपनी ग्राम पंचायत में ही नौकरी प्रदान की जाएगी।

10वीं पास के लिए रेलवे में ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024


यह भर्ती काफी बड़ी है क्योंकि लगभग 23000 से भी अधिक पदों पर यह भर्ती संपन्न करवाई जाएगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी हो चुका है इसके आवेदन 6 नवंबर 2024 तक भरे जाएंगे इस भर्ती में महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।

Author

  • Pramod Bagria

    मेरा नाम प्रमोद बगड़िया है और मैं पिछले 5 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं इस समय में jobformhelp.in जैसे बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से सरकारी नौकरी, योजनाएं और अन्य नवीनतम जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं

    View all posts

Leave a Comment